फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरकारी कार्यों में लापरवाही पर कौशाम्बी के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी निलंबित

Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यों में लापरवाही पर जिले के प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दो महीने के अंदर छह पत्र भेजे थे। इन्हीं को संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अगुवाई में बीते 25 अक्तूबर को दिशा की बैठक हुई थी। इसमें प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंद्रशेखर वर्मा अनुपस्थित थे। अफसरों ने जब मोबाइल पर उनसे संपर्क करना चाहा तो वह भी बंद मिला था।
इसके बाद 12 नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में हुई आकांक्षी ब्लॉक की बैठक में भी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नहीं आए थे। यही नहीं विभागीय योजनाओं व अन्य कार्यों में भी रुचि न दिखाने समेत अन्य आरोप जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पर लगे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह की कई लापरवाही को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामोद्योग अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिन्हें संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्रभारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
यही नहीं निलंबित ग्रामोद्योग अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। इसके लिए खादी बोर्ड मुख्यालय, लखनऊ के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार दिवाकर को जांच सौंपी गई है। निलंबन की अवधि में चंद्रशेखर वर्मा को खादी बोर्ड मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें