फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

03 अगस्त की घटना, 11 अगस्त को मुकदमा
कल सदन की बैठक में था शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत सदस्य शेरू को कड़ा धाम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों कड़ा धाम दर्शन करने आई एक महिला ने शेरू और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
सरायअकिल इलाके का महिला का आरोप है कि तीन अगस्त को शक्ति पीठ कड़ा धाम दर्शन कर घर वापस आने के दौरान मीठेपुर सयांरा निवासी जिला पंचायत सदस्य शेरू ने उसे अपनी कार में लिफ्ट दिया। कार में उसका साथी जुबैर भी था। रास्ते में उसका मुंह दबाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

हफ्ते भर तक खामोश रहने के बाद पीड़िता ने 11 अगस्त को तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास को लेकर सियासी ड्रामा चलने के कारण पुलिस की जांच सुस्त थी। इसी बीच सोमवार को शेरू अचानक सदन की बैठक में उपस्थित हुआ तो मीडिया की सुर्खियों में आ गया। मंगलवार को कड़ाधाम पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब यह भी हो कि शेरू जिला पंचायत के खिलाफ चल रही मुहिम में शामिल था।
विज्ञापन


वर्जन
जिला पंचायत सदस्य शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुदकमा दर्ज कराया था। लिखापढ़ी के बाद बुधवार को आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया जाएगा।
बृजेश श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें