घर से लापता युवक का कुंए में उतराता मिला शव
परिजन बोले, बीमारी से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा कोतवाली के काजू गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव कुंए में उतराता मिला। युवक तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसके पिता का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर उसने कुएं में कूदकर जान दी है।
काजू गांव निवासी फूलचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। फूलचंद्र के मुताबिक बड़े बेटे चंदर (23) की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। शनिवार की रात अचानक बिना किसी से कुछ बताए चंदर घर से चला गया। तीन दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह गांव के बाहर कुएं में चंदर का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।