मंझनपुर। मंझनपुर ब्लॉक के कादिराबाद में बृहस्पतिवार को धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। डीएम सुजीत कुमार गांव पहुंचे और किसान अखिलेश सिंह के खेत में फसल कटवाई। फिर तौल भी कराई, ताकि पैदावार का अनुमान लगाया जा सके। इस मौके पर एसडीएम सदर आकाश सिंह, तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार मोबीन अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
वहीं दूसरी ओर सरसवां ब्लॉक के बीडीओ राकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को पश्चिमशरीरा गांव में क्रॉप कटिंग कराई। लहलहाती फसल देख किसानों की मेहनत को सराहा। विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बसंत लाल, हल्का लेखपाल रियाज अहमद भी मौजूद रहे।