फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले को मिले चार विशेषज्ञ समेत 10 चिकित्सक, मरीजों की दूर होगी परेशानी

Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को चार विशेषज्ञ समेत 10 चिकित्सक उपलब्ध कराएं गए हैं। इन चिकित्सकों की जिले में नियुक्ति हो गई है। सिर्फ, इनका कार्यभार ग्रहण करना बाकी है। 15 दिन में इनके ज्वाइन करने की उम्मीद जताई जा रही है। चिकित्सकों की तैनाती से रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में आठ सीएचसी और 35 पीएचसी हैं। सीएचसी में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की तैनाती होती है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्ति किए जाते हैं। जबकि, पीएचसी में सिर्फ प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में एक एमबीबीएस की तैनाती होती है। सीएचसी सरसवां में एमबीबीएस कम हैं तो विशेषज्ञ हैं ही नहीं। इसी तरह सीएचसी सरायअकिल में सर्जन की कमी मरीजों को अखर रही है।
कुछ यही हाल अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी है। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष चिकित्सकों के सहारे चल रहे हैं। चिकित्सकों को इन समस्याओं से जल्द ही थोड़ी राहत मिलेगी। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दो सर्जन, एक त्वचा और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ दिए गए हैं। इसके अलावा छह एमबीबीएस की नियुक्ति भी जिले में शासन स्तर से हुई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 15 दिन के अंदर यह सभी 10 चिकित्सक ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद जरूरत के हिसाब से विशेषज्ञों को सीएचसी व एमबीबीएस को पीएचसी में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


अर्बन पीएचसी भरवारी में हुई चिकित्सक की तैनाती
मंझनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी में डॉ. एसके प्रियदर्शी की प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनाती थी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने चार सितंबर को इस अस्पताल में छापा मारा था। जिस पर सुबह 9.45 बजे उन्हें अस्पताल में ताला बंद मिला था। इस पर सीएमओ ने चिकित्साधिकारी समेत सभी कर्मचारियों का मानदेय रोक दिया था। सीएमओ को जानकारी मिली थी कि डॉ. प्रियदर्शी मंझनपुर में ओसा रोड स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में निजी प्रैक्टिस करते हैं। ड्यूटी के दौरान ही सीएमओ ने एक टीम निजी अस्पताल भेजी थी, जिसमें डॉ. प्रियदर्शी वहां उपस्थित मिले थे। सीएमओ ने उन्हें संविदा समाप्ति की नोटिस दी थी। इस पर चिकित्सक ने नौकरी से ही इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते करीब 15 दिन से अर्बन पीएचसी में डॉक्टर का पद रिक्त था। सीएमओ ने बताया कि अर्बन पीएचसी में डॉ. प्रतीक शर्मा की तैनाती की गई है। अब तक वह सिराथू में तैनात थे। चिकित्सक को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें