जिला दीवानी न्यायालय में आयोजित बैठक के दौरान विधिक सेवा सचिव प्रियंका सिंह और इन्टर्नशिप कर
वर्षों तक अदालतों के चक्कर काटने और रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट के बीच अब विवादों का समाधान बातचीत की मेज पर तलाशने की कोशिश तेज हो गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय सभागार में मध्यस्थों के साथ बैठक कर मध्यस्थता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मध्यस्थता केवल मुकदमों का निस्तारण नहीं, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़ने और आपसी विश्वास कायम करने का भी माध्यम है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इंटर्नशिप कर रहे विधि छात्रों ने भी इसमें भागीदारी की।
बैठक के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रियंका सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कहा कि मध्यस्थता न्याय पाने का ऐसा माध्यम है, जो समय, धन और ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द भी बनाए रखता है।