फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चरवा में जलभराव से फैली बीमारी, 48 घंटे में दो की मौत

Sat, 30 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव और गंदगी से लोग बीमार हो रहे हैं। बीते 15 दिनों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई बीमार पड़े हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। नगर पंचायत राम विश्राम नगर वार्ड-एक में अकेले पिछले 48 घंटे में दो लोगों ने अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन

चरवा के पूरब थोक वार्ड- दो मसुरियादीन नगर ने जानलेवा बुखार ने पांव पसार लिया है। एक सप्ताह पहले अंजली (24) पत्नी दीपू गुप्ता को बुखार हुआ था। परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में रोना पिटना मचा है। शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला के दो साल का एक बेटा विज्ञान है।
इसी प्रकार अमनी लोकीपुर निवासी अजय सिंह (32) पुत्र भारत सिंह मौर्य किसान हैं। बुधवार को वह बुखार से पीड़ित हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार बीते 15 दिनों में चरवा क्षेत्र के छह लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इनमें जमा पानी से लगातार बदबू फैल रही है। यही पानी मच्छरों के लार्वा के पनपने का अड्डा बन गया है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा बनाई गई नालियों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। महीनों से न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही एंटी-लार्वा का छिड़काव हुआ है।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से फाॅगिंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में सफाई कराना संभव नहीं है। जो भी मौत हो रहीं हैं, किसी में संक्रामक बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। लोगों की वायरल और बुखार से मौतें हो रहीं है। इसकी जानकारी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दी जाएगी। - सुभाष चंद्र सिंह, ईओ चरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें