फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वायरल वार... शरीर तोड़ रहा दर्द वाला बुखार

Wed, 10 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी में मरीजों को देखते डॉक्टर बद्री विशाल अग्रवाल-संवाद
विज्ञापन
मौसम में बदलाव और उमस भरी गर्मी के बीच वायरल का वार लगभग हर घर में है। कोई न कोई बीमार है। शरीर तोड़ने वाला बुखार, उल्टी-दस्त के साथ कमजोरी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल के मुताबिक मंगलवार को 86 मरीज विभिन्न बीमारियों से उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर बुखार से पीड़ित थे। इसके अलावा पेट में दर्द, जी मिचलाना और कमजोरी के मरीज आए। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर जांच कराई।
उन्होंने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव होने से तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी और जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या अधिक है। कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही हैं। तीन दिन दवा और आराम से बुखार को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए मरीज क्या करें

- वायरल बुखार और शरीर में दर्द होने पर मरीज को पर्याप्त आराम करना चाहिए।

- खूब पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और ओआरएस का सेवन करें।
- आसानी से पचने वाला पौष्टिक भोजन खिचड़ी, दलिया और फलों का जूस लें।
- गले में खराश या दर्द होने पर हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें।
- तेज बुखार होने पर माथे पर सादे पानी की पट्टी रखें या पूरे शरीर को पानी से पोंछें।
- तीन दिन से ज्यादा बुखार होने, सांस लेने में तकलीफ व लगातार उल्टियां होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें