फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लंबे इंतजार के बाद सरायअकिल से लखनऊ के लिए सीधी एसी बस सेवा आज से

विज्ञापन
मंझनपुर बस डिपो परिसर में खड़ी जनरथ एसी व सामान्य बसें। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल से लखनऊ के लिए एसी जनरथ बस सेवा बुधवार से नियमित रूप से संचालित की जाएगी। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे सरायअकिल से रवाना होकर मंझनपुर और सैनी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो के इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि सरायअकिल से लखनऊ के लिए सीधी बस चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मंझनपुर से लखनऊ चलने वाली जनरथ एसी बस का संचालन अब सरायअकिल से किया जा रहा है।
मंगलवार को बस का ट्रायल किया गया। यात्रियों की सुविधा और प्रतिक्रिया को देखते हुए बुधवार से इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।
बस सेवा शुरू होने से सरायअकिल क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी लखनऊ आवागमन आसान होगा। डिपो इंचार्ज के अनुसार पर्याप्त यात्री मिलने पर भविष्य में लखनऊ और कानपुर जैसे लंबे रूटों पर अलग-अलग समय में सामान्य बसों का सीधा संचालन शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज के अनुसार पर्याप्त यात्री मिलने पर भविष्य में लखनऊ और कानपुर जैसे लंबे रूटों पर अलग-अलग समय में सामान्य बसों का सीधा संचालन शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें