फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली की जर्जर लाइन सब्जी व्यापारी के लिए बन गई काल

Sat, 09 Sep 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चौराडीह गांव में राजेश की मौत पर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
बिजली की जर्जर लाइन सब्जी व्यापारी के लिए बन गई काल
विज्ञापन

चरवा के चौराडीह गांव की घटना, खेत से चरी लेकर आते वक्त एचटी लाइन से लगा करंट, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा क्षेत्र के चौराडीह गांव में बिजली की जर्जर लाइन एक सब्जी व्यापारी के लिए काल बन गई। बृहस्पतिवार की दोपहर खेत से चरी लेकर घर जाते समय एचटी लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे लेकर कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
चौराडीह निवासी राजेश कुमार (34) साप्ताहिक बाजारों में सब्जी की दुकान लगाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह जानवरों के लिए चरी लेने खेत गया था। वहां से चरी को सिर पर रखकर पैदल वापस जा रहा था। रास्ते में मनौरी उपकेंद्र के मनौरी फीडर की 11 केवी लाइन खेतों के गुजर से गुजरी हुई है। ग्राम प्रधान जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जब राजेश कुमार चरी लेकर वापस आ रहा था, उसी दौरान अचानक आंधी आ गई। बिजली की लाइन तो पहले से ही जर्जर थी। आंधी की वजह से बिजली के तार लटक कर और भी नीचे आ गए। राजेश उधर से गुजरा तो लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पहले उसे तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख वहां के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, वहां भी हालत नाजुक बताई गई। देर रात राजेश को एसआरएन प्रयागराज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चरवा कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अंजू देवी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर चलाने में मजदूर पिता का बंटाता था हाथ
तीन भाईयों में राजेश सबसे बड़ा था। उसका एक भाई मुंबई तो दूसरा सऊदी अरब में है। वह यहां अपने पिता मिट्ठू और मां मालती देवी समेत पूरे परिवार के साथ रहता था। घर चलाने के लिए पिता भी मजदूरी करते हैं। सब्जी बेचकर वह इसमें उनकी मदद करता था। राजेश की मौत के बाद उसकी बेटी काजल, बेटे मनजीत और जीवन समेत पूरे परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


नई लाइन के चक्कर में नहीं कराई मरम्मत
ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों का कहना है कि जर्जर लाइन दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई थी, तब अफसरों ने कहा था नई लाइन बननी है। मौजूदा समय में इसका काम भी चल रहा है। नई लाइन चालू होती, इससे पहले ही पुरानी लाइन ने सब्जी विक्रेता की जान ले ली।

चौराडीह गांव में राजेश की मौत पर रोते बिलखते परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें