फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भवंस मेहता महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम

विज्ञापन
भवंस मेहता महविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम में बोलती मुख्य अ
विज्ञापन
स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में शनिवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रतिभा कुशवाहा रहीं।
विज्ञापन

हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सीपी श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी दी। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद आदिल ने विभिन्न गतिविधियों का परिचय कराया। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर व्याख्यान देते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रतिभा कुशवाहा, संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. विमलेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव, डॉ. राहुल कुमार राय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें