फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिव्यांगों को मिली स्मार्ट छड़ी व बैसाखी, आत्मनिर्भर बनने का मिला संबल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चायल के चलौली गांव में बुधवार को स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को स्मार्ट छड़ी और बैसाखी वितरित की गई। कार्यक्रम में सहायक उपकरण पाने वाले दिव्यांगों को सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट के सचिव व संस्थापक दीपक सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांगों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही ट्रस्ट की प्राथमिकता है। मुख्य अतिथि व प्रयाग दिव्यांग एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांग सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजन कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्य लगातार करती रहेगी। इस दौरान अखिलेश त्रिपाठी, रमेश कुमार, शिवाकांत, पलटू पटेल, राजेश कुमार समेत ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें