फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या का पूरा में बीडीसी के लिए 47.75 ने डाले वोट

Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा/सरायअकिल। पंचायतों के उपचुनाव में बृृहस्पतिवार को क्षेत्र व  ग्राम पंचायत सदस्यों के एक-एक पदों के लिए वोट डाले गए। इसमें बीडीसी पद पर 47.75 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 70 फीसदी के करीब वोटरों ने मतदान किया। इसी के साथ ही चुनावी समर में कूदे चार उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया। 24 फरवरी को काउंटिंग के बाद ही तकदीर का फैसला होगा। उधर वोंटिंग के बाद से प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत का गुणा भाग करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जिले में बीडीसी का एक व नौ ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पद रिक्त चल रहे थे। इन पदों पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) द्वारा उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी की गई। इसमें चायल ब्लॉक के  वार्ड नं.15 चरवा (अयोध्या का पूरा) से बीडीसी के लिए  देवनारायन व सपना यादव मैदान में रहीं। इसी तरह बसुहार गांव के वार्ड नं. चार से ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शोभा देवी पत्नी ध्रुव कुमार व शोभा देवी पत्नी महेंद्र मैदान रहीं। दोनो पदों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। बीडीसी सदस्य पद के लिए वोटरों में अपेक्षित उत्साह नहीं दिखा। शाम पांच बजे तक यहां 2107 में से सिफ्र 1006 वोटरों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बसुहार में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 70 फीसदी मतदान हुआ।

इसी के साथ ही चारों उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिका में कैद हो गई।
चायल ब्लॉक के सेवढ़ा, सरसवां, रानीपुर, बड़हरी, मिरजापुर जवई, बसोहनी व देवखरपुर गांव में सात ग्राम पंचायतों सदस्य पद के लिए एक-एक ने नामांकन किया किया था। इस वजह से इन्हें पहले ही निर्विरोध घोषित किया चुका है। नौ ग्रामसभाओं में ग्राम पंचायत सदस्य पद की 12 सीटें रिक्त चल रहीं थी। इन पदों पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) द्वारा उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव के दौरान बंथरी ग्राम सभा की तीन व दरहा के एक ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। नामांकन नहीं होने से दो ग्रामसभाओं के चारों पद उपचुनाव में भी रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें