फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन

Tue, 06 Nov 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा में धनतेरस पर महंगाई बेअसर रही। सुबह से देररात तक खरीदारी होती रही। बर्तन से लेकर ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स, वाहनों आदि की लोगों ने खूब खरीदारी की। इससे कारोबारी उत्साहित रहे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले भर में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


धनतेरस को लेकर कारोबारियों से लेकर ग्राहकों ने तैयारी कर रखी थी। सोमवार को सुबह से ही बाजाराें में चहलपहल बढ़ गई। मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, करारी, अजुहा, मनौरी, मूरतगंज, पश्चिमशरीरा, चायल आदि प्रमुख कस्बों, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखी। सारा दिन बर्तन, इलेक्ट्रानिक तथा ज्वेलरी बाजार में चहल-पहल रही। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो कि आर्थिक मजबूरियों से सिर्फ रस्म अदायगी की। सोमवार को बर्तन की दुकानों पर अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ रही। मंझनपुर के बर्तन व्यापारी अमरनाथ वर्मा, राजेश कसेरा आदि ने बताया कि क्राकरी के आइटम लोगों ने ज्यादा पसंद किए। इलेक्ट्रानिक केतली, इलेक्ट्रिक चूल्हा, अप्पे, मोमोज व ढोकला आदि बनाने के बर्तन और तांबे के कंटेनर व बोतल आदि की भी लोगों ने खरीदारी की( धनतेरस पर बर्तन के साथ ही सराफा बाजार में भी रौनक रही। यहां सबसे ज्यादा डिमांड चांदी के सिक्कों की रही। महिलाओं ने अपने लिए सोने-चांदी के आभूषण भी खरीदे। ऐसी कोई दुकान नहीं दिखी जहां ग्राहकों की भीड़ न रही हो। यहां भी सोने-चांदी की महंगाई परंपरा पर भारी दिखी।

इलेक्ट्रानिक बाजार भी धनतेरस के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने अपने-अपने जरूरतों के सामान खरीदे। मंझनपुर में इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता सिंटू केसरवानी ने बताया कि इस बार त्योहार अच्छा रहा। लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। टेलीविजन, वाशिंग मशीन, मोबाइल, गीजर के अलावा त्योहार में सजावट के लिए आकर्षक विद्युत झालरों की खूब बिक्री हुई। ऑटो मोबाइल का बाजार भी गर्म रहा। नामी कंपनियों के शोरूम पर तो वाहन ही कम पड़ गए। हालांकि तमाम लोगों ने त्योहार पर भीड़ और मनपसंद वाहन न मिलने की डर के कारण पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। इसके अलावा भी लोगों ने सोमवार को ही शोरूम पहुंचकर वाहन लिए। इस दौरान युवाओं ने जहां स्टाइलिस बाइकें पसंद की वहीं युवतियों और बुजुर्गों ने स्कूटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें