फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां शीतला दरबार में भक्तों ने की पूजा, चढ़ाए प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
51 शक्तिपीठ मां शीतला धाम में पुरुषोत्तम मास के पहले शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों भक्तों ने मां शीतला के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह तड़के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद हाथों में नारियल, चुनरी, माला, प्रसाद और झंडा-निशान लेकर मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालु घंटों लंबी कतार में खड़े रहकर दर्शन करते नजर आए। भदोही, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मंदिर प्रबंध समिति और पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पहले शुक्रवार के चलते श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धाभाव देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें