फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के महागौरी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने की पूजा

विज्ञापन
Devotees worship Goddess Mahagauri form - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
देवी के महागौरी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने की पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को मां अंबे के आठवें स्वरूप महागौरी का घर-घर पूजन-अर्चन हुआ। गुरुवार को मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन व हवन किया गया जाएगा। शाम को 9 बजकर 46 मिनट के बाद अथवा शुक्रवार को सूर्योदय से पहले नौ दिन के व्रत का परायण किया जाएगा।
बुधवार को वासंतिक नवरात्र का आठवां दिन था। इस दिन नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों के अलावा दो दिन के व्रती भक्तों ने भी उपवास रखा। सुबह स्नान करने के बाद मां महागौरी का घर-घर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। गुरुवार को नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रतिपदा व अष्टमी का व्रत रखने वाले भक्त सुबह मां का पूजन करने के बाद प्रसाद चढ़ाकर दोपहर तक व्रत का पारायण करेंगे। दूसरी ओर नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्त शाम को हवन कर मां को विदा करेंगे। इसके लिए भक्तों ने बुधवार को ही नारियल, बतासा व प्रसाद की सामग्री खरीदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
महाशृंगार के बाद मां शीतला को चढ़ा छप्पन भोग का प्रसाद
मंझनपुर। 51 शक्तिपीठों में शुमार कड़ा स्थित मां शीतला देवी की महिमा का गुणगान दूर-दूर तक होता है। इसी वजह से नवरात्र की अष्टमी को होने वाले महाशृंगार, आरती व 56 भोग का कार्यक्रम देखने के लिए दूर-दराज से भक्तों की भीड़ जुटती थी। इस साल लॉकडाउन के कारण प्रशासन ने मंदिर का पट भक्तों के लिए बंद करा दिया है। अष्टमी के मौके पर बुधवार की रात मां का महाशृंगार बारह बजे रात्रि से शुरू हुआ। 45 मिनट तक महाशृंगार होने के बाद महाआरती की गई। इसके बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग शंख ध्वनि के साथ लगाया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद पंडा ने बताया कि महाशृंगार, आरती व भोग कार्यक्रम में उनके अलावा मंदिर के दो पुजारी, समिति के महामंत्री पुरोहित कुमार व कोषाध्यक्ष रामभोले ही शामिल रहे। पांच लोगों के अलावा किसी को इंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें