फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 39 गांवों में 2.42 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बदहाल सड़कों और जलभराव से मिलेगी निजात

Sun, 30 Jun 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से 39 गांवों में करीब 2.42 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें न केवल सड़कें ठीक कराई जाएंगी, बल्कि जलभराव वाले इलाकों में नाली-नालों का निर्माण भी होगा। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। छह महीने में यह का पूरे हो जाएंगे। इससे ग्रामीणों को आवागमन और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणअंचल में सड़कें बहदाल हैं। गांवों के मुख्य मार्ग के अलावा अंदर की गलियों की स्थिति भी दयनीय है। इसके अलावा नाली और नालों के अभाव में लोग जल निकासी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। जिला पंचायत ने ग्रामीणों को इससे राहत दिलाने की तैयारी की है। विभाग 2.42 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। सिराथू ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर धमावां में प्राथमिक विद्यालय से गांव तक, अटसराय भड़ेहरी में माढ़ो संपर्क मार्ग, सरसवां ब्लॉक के सरसवां में गरौली मार्ग से पंचायत भवन, कड़ा के हब्बू नगर में श्मशान घाट से डामर रोड तक, गनपा में मुसहरा बस्ती और मूरतगंज ब्लॉक के समसपुर में पंचायत भवन तक और कौशाम्बी के मुस्तफाबाद समेत अन्य कई गांवों के बदहाल संपर्क मार्गों और गलियों को चिन्हित किया गया है। कहीं पर डामरीकरण होगा तो कहीं सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग और खड़ंजा लगेगा। इसके अलावा सिराथू के सयारा मीठेपुर, सरसवां के शाहपुर, मंझनपुर के कादिराबाद, एडहरा, मूरतगंज के बंधवा, चायल के सैयद सरावां सहित अन्य कई गांवों में नाली व नालों के निर्माण की योजना बनाई गई है। जिले के अलग-अलग 39 गांवों में यह विकास कार्य होंगे। इनमें 1.36 लाख से लेकर 8.47 लाख की लागत तक के कार्य शामिल हैं। इनके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर हो गई है, जो इसी माह पूरी हो जाएगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी होंगे।
-
बउखर बाबा और आनंदी माता मंदिर में बनेंगे सामुदायिक शौचालय
सरसवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पश्चिम सरावां स्थित बउखर बाबा मंदिर और अढ़ौली के आनंदी माता मंदिर के पास सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। एक सामुदायिक शौचालय पर 8.35 लाख रुपये खर्च होंगे। जिले के प्रमुख देवस्थानों में इन दोनों मंदिरों की गिनती होती है। प्रतिदिन यहां सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इन सामुदायिक शौचालयों के बनने से इन श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


-
ग्रामीणअंचल में आवागमन और जल निकासी की समस्या को देखते हुए यह विकास कार्य कराने की तैयारी है। उम्मीद है कि छह महीने के अंदर सारे कार्य भी पूरे हो जाएंगे। इससे जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। कल्पना सोनकर, अध्यक्ष, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें