फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू में तीन करोड़ के विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
नगर पंचायत सिराथू में आयोजित बोर्ड की बैठक में जानकारी देते चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास को गति देने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किए गए हैं। बैठक में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नगर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में सोमवार को चेयरमैन भोला यादव की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 11 वार्डों से मिले विकास प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में नाली, नाला, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, ओपन जिम और तालाब के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
शिवालापार वार्ड के सभासद अंकित मिश्रा ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण, वार्ड दो की सभासद चिंता देवी ने इंटरलॉकिंग मार्ग पर सीसी रोड और नामित सभासद आलोक सिंह ने अतिक्रमण हटाने और ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। सभासद प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कच्चे मार्गों पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

मंझनपुर रोड के तालाब पर स्थापित होंगी महापुरुषों की मूर्तियां
चेयरमैन भोला यादव ने कहा कि मंझनपुर रोड स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और भगवान परशुराम, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
बैठक में वार्ड चार के सभासद रत्नेश सोनकर ने हौलीपार वार्ड का नाम बदलकर राधा कृष्ण नगर किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर चेयरमैन ने शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें