मंझनपुर (ब्यूरो)। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से रविवार को मंझनपुर ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां भगवती की महाआरती से शुरू हुए इस कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञान स्वरूप मिश्र ने कहाकि आध्यात्मिक जागरूकता से ही समाज का भला संभव है।
उन्होंने नशे भी डूबती नई पीढ़ी को इस लत से बचाने के लिए लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। महाआरती में शामिल लोगों को उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया। कहाकि नशामुक्त समाज बनाने से ही इसमें व्याप्त तमाम कुरीतियों का खुद ही खात्मा हो जाएगा। इस मौके पर उमेश पांडेय, शत्रुघ्न शुक्ला, पुष्पा तिवारी, ऊषा अग्रहरि, सीमा, मुन्नी मिश्रा, लक्ष्मी देवी, उमाशंकर मोदनवाल, लालचंद्र केसरवानी, प्रदीप यादव, ऋषि मिश्र, संतोष पटेल, गंगादीन, रामलोचन सिंह, जीतेंद्र कुमार यादव, श्याम नारायण पांडेय, धर्मेंद्र सिंह यादव, सतीश सिंह, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।