फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम।   स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जिला उद्यान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, पंजीकरण व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाले उपचार की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक मेले में 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। इनमें सामान्य रोगों के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
उन्होंने, निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका पंजीकरण कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार और बीपीएम अवनीश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें