फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डिप्टी सीएम ने दी योजनाओं की सौगात, महिलाओं व बेटियों को किया सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाली ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते ​डिप्टी सीएम। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान सयारां में आयोजित सरस महोत्सव के समापन पर रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजनाओं की सौगत दी और विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए करीब 40 स्टालों को देखा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवॉल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि के तहत 5 करोड़ 69 लाख 40 हजार रुपये का डमी चेक देकर स्वरोजगार में अन्य मदद के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 137 लाभार्थियों को 1 करोड़ 64 लाख 40 हजार रुपये की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लाभार्थी विजय प्रकाश प्रजापति, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लाभार्थी विजय सिंह यादव व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थी विमल दिवाकर को 10-10 लाख रुपये के ऋण के डमी चेक भी उन्होंने मंच पर दिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सिराथू बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, सलोनी कुशवाहा, शिवानी पाल, सुमन यादव, मालती देवी, गीत सरोज, प्रियंका मौर्य, लखपति दीदी ज्ञानमती, रैना सेन, खिलाड़ी कौशल्या देवी, चंदा देवी, रामकली व श्यामकली को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पांच महिलाओं को ई-रिक्शा वितरित कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण दिए। डिप्टी सीएम ने बाल विकास विभाग के स्टाल पर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। सरस महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, चायल विधायक पूजा पाल, काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज, सिराथू चेयरमैन भोला यादव आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने मंच से लोगों की ओर फूल उछालकर सांकेतिक होली खेली और शुभकामनाएं दी।
कौशाम्बी को एनआरएलएम का बनाएं मॉडल जिला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह सयारां में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कौशाम्बी को मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जाए।
स्वयं सहायता समूहों के गठन, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और समूह की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उत्पादों की गुणवत्ता के साथ उनकी बिक्री और मार्केटिंग की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनपद में खाद्य प्रसंस्करण की पांच करोड़ रुपये की यूनिट स्थापित करने की कार्रवाई को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित करते डिप्टी सीएम। स्रोत- प्रशासन

बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित करते डिप्टी सीएम। स्रोत- प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें