फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कक्षां पांच के छात्र की मौत के बाद हरकत में विभाग, बीईओ समेत नौ पर गाज

Thu, 30 Jul 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

चायल तहसील के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र विभान कश्यप की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों को निलंबित किया और दो शिक्षामित्रों को दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया।
विज्ञापन
विभान कश्यप। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल तहसील के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के छात्र विभान कश्यप की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पहले प्रधानाध्यापक समेत छह शिक्षकों को निलंबित किया और दो शिक्षामित्रों को दूसरे विद्यालय से संबद्ध किया। बाद में चायल की खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी को भी हटा कर नगर क्षेत्र से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


निलंबित शिक्षकों में योगेश सिंह (प्रधानाध्यापक) और सहायक अध्यापक उमेश सिंह पटेल, मनोज कुमार मिश्र, अस्मिता श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, शालिनी सिंह शामिल हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शिक्षामित्र विजय कुमार और वंदना को दूसरे ब्लॉक में भेजा गया। हिना सिद्दीकी की जगह कौशाम्बी में तैनात बीईओ अरुण सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कड़ा में तैनात बीईओ नीरज कुमार को कड़ा के साथ मूरतगंज ब्लॉक की भी जिम्मेदारी दी गई है।

सात नए शिक्षक पहुंचे

उच्च प्राथमिक विद्यालय चायल से संतोष कुमार, नैना देवी यादव। प्राथमिक विद्यालय चायल से राधा राजपूत, अर्चना सिंह। कंपोजिट विद्यालय जलालपुर से गुणेश त्रिपाठी और कंपोजिट विद्यालय चौराडीह से राजकुमार दीवान व राजेश मिश्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिम्मेदारी तय करने और विद्यालयीय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - कमलेंद्र कुशवाहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें