धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी और बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम अजेंद्र सिंह को सौंपा। पार्टी नेता अजय सोनी ने सभी किस्म के धान का समर्थन मूल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की मांग की। वहीं जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि भारी बारिश से धान की फसलें चौपट हो गईं, इसलिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।