अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (लाल सलाम) के कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्णा की अगुवाई में सोमवार को चायल तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि संदीपनघाट थाने के उजिहिनी खालसा गांव स्थित जीटी रोड पर 35 बीघा बंजर जमीन है। उस पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। पहले भी इन लोगों ने कब्जा कर निर्माण किया था। शिकायत के बाद एसडीएम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया था। इस समय वह लोग फिर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
एसडीएम राहुल देव भट्ठ ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान चंद्रावती, सुनीता देवी, बुधराम, शांति देवी, भोला, उर्मिला, ललिता देवी, अशर्फी लाल, विमला, रेखा, राधा देवी, शिवरानी, विजय कुमार,मनोज कुमार रहे। संवाद