सिराथू ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर बेला, अचाकापुर की रूपरानी पत्नी हरिओम ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनके पास 10 बीघा खेत दिखाकर उनका राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया है, जबकि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। राशन नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है।