फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक रास्ता बंद, बिफरे लोग

Wed, 30 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मनौरी बाजार में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक रास्ते को आवागमन के लिए बंद कर दिए जाने से मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। दुकानदार सड़क पर उतर आए। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बंद करा दिया। कहा कि जब तक वैकल्पिक रास्ता नहीं खुलेगा, वे काम शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन



मनौरी बाजार से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग गुजरा है। बाजार में रेलवे क्रासिंग होने से यहां के लोग बरसों से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए बाजार में ओवारब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के कारण बाजार का प्रमुख मार्ग बंद कर दिया गया है। इससे बाजार के लोगों ने रेलवे की खाली पड़ी जमीन से आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बना लिया था। इसी से व्यापारियों और स्थानीय लोग कई दिनों से आते-जाते थे। बताया जाता है कि मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने इस वैकल्पिक रास्ते से लोगों का आवागमन रोक दिया। इसकी जानकारी बाजार के व्यापारियों को हुई, तो लोग भड़क उठे। दुकानें बंद करके कारोबारियों ने ओवरब्रिज निर्माणस्थल पर पहुंचकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

करीब घंटेभर तक रेलवे के खिलाफ हुंकार भरने के बाद व्यापारियों ने वैकल्पिक रास्ता खोले जाने की मांग करते हुए निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम बंद करा दिया। बाजार के रहने वाले रवि केशरवानी, शिवबाबू, मनीष कुमार, भोला प्रसाद, लल्लू, रमेश आदि ने कहाकि वैसे ही मनमानी करते हुए आबादी के बीच से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। वहीं खाली जमीन से आवागमन हो रहा था, उसे भी रोक दिया गया। जब तक आवागमन के लिए बने वैकल्पिक रास्ते को खोला नहीं जाएगा, वे किसी भी सूरत में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। मामले में एसडीएम चायल अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण में रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात करके कस्बे के लोगों की समस्या का समाधान कराकर बुधवार सुबह से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें