फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निर्माणाधीन रामवन गमन पथ पर कट बनाने के लिए प्रदर्शन

Mon, 26 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गिरसा के समीप चक्का जाम करते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जिले में निर्माणाधीन राम वन गमन पथ के डिवाइडर पर आवागमन के लिए कट नहीं बनाने से नाराज लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। भरवारी में आंबेडकर नगर वार्ड के रेवरी पर के लोगों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि कट नहीं होने से हाईवे किनारे बसे गांवों में रहने वालों को दिक्कत हो रही है। पुलिस ने लोगों को समझाकर फिर कट बनवाने के लिए वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका परिषद भरवारी के आंबेडकर नगर के रेवरी पर के लोगों के मुताबिक निर्माणाधीन राम वन गमन पथ में डिवाइडर तो बनाया जा रहा है, लेकिन गांव के लोगों के आने-जाने के लिए कट नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे लोगों को सड़क पार कर आने- जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर रविवार सुबह दर्जन भर से अधिक लोगों ने प्रयागराज-महेवाघाट मार्ग पर बांस-बल्ली रख कर आवागमन बंद कर दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। आवागमन बाधित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से वार्ता कर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें