फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गांव में मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग

Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मतदान केंद्र बनाए जाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते मितुवापुर के लोग। स्रोत- ग्रामीण - फोटो : गोसाईगंज के सोनारा गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मूरतगंज ब्लॉक के गांव मितुवापुर के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र काफी दूर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ गांव से पांच किलोमीटर दूर सागरा में बनाया जाता है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीण चाहते हैं कि मितुवापुर में ही मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय में बनाया जाए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत मितुवापुर में 1500 मतदाता है। पोलिंग बूथ पांच किलोमीटर दूर मजरा सागरा में बनाया जाता है। महिलाएं और बुजुर्ग मतदान करने नहीं पहुंचते हैं। इससे कई लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं। सागरा में पोलिंग बूथ पर मतदान में गड़बड़ी भी की जाती है। शिकायत करने पर दबंग झगड़ा करने लगते हैं।
उन्होंने कहा कि मितुवापुर में कंपोजिट स्कूल को केंद्र बनाने से लोगों को मतदान करने में आसानी होगी। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बृ़हस्पतिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस मौके पर रामविशाल, राजाराम सरोज, राजकुमार, सचिन पटेल, दिनेश पासी, मो.शाकिर, अखिलेश पासी ओर रमेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें