फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कांशीराम कॉलोनी के निवासियों के सत्यापन की मांग तेज

Mon, 08 Jun 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे में ​स्थित कांशीराम कालोनी। संवाद 
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना की कॉलोनी में रह रहे लोगों के सत्यापन की मांग उठी है। अजुहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों का सघन सत्यापन कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में चौकी प्रभारी ने बताया कि वार्ड नंबर चार रसूलपुर मढ़ियामई स्थित कांशीराम कॉलोनी में बड़ी संख्या में बाहरी और संदिग्ध रूप से रह रहे लोग निवास कर रहे हैं, जिनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया है। साथ ही कई व्यक्तियों और किरायेदारों के आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्रों का स्थानीय अभिलेखों से मिलान करने में भी कठिनाई आ रही है।
पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों का व्यापक सत्यापन आवश्यक है। इससे पात्र और अपात्र निवासियों की पहचान हो सकेगी और अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें