कपड़े की दुकान पर साड़ी खरीदती महिलाएं संवाद
- फोटो : bhadrawah news
करवा चौथ से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। सुहागिनें व्रत के दिन खास दिखने के लिए ब्रांडेड साड़ियां, डिजाइनर सूट और लहंगों के साथ गाउन की भी खरीदारी कर रही हैं। बिक्री बढ़ने से कपड़ा कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
पुरोहितों के मुताबिक 29 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। इस त्योहार पर कपड़ों की खास वैरायटी के साथ करारी, गुवारा, म्योहर और समदा के बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर नेट, ऑर्गेंजा और बनारसी साड़ियों की भी भरमार है। एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी और मिरर वर्क वाले सूट भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। अनारकली, स्ट्रेट कट और प्लाजो सूट के साथ मैचिंग दुपट्टों की मांग है। कारोबारियों के मुताबिक पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक डिजाइन का मेल बाजार में खरीदारी का खास आकर्षण बना हुआ है।
रंग और डिजाइन पर जोर
कपड़ा व्यापारी संतोष वर्मा, दिलीप कुमार और सुमित वर्मा के मुताबिक, इस बार साड़ियों की कीमत एक हजार से सात हजार रुपये तक है। वहीं, डिजाइनर सूट 700 से तीन हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। फ्लोरल प्लाजो सूट, को-ऑर्ड सेट और ग्लास कॉटन के परिधान भी पसंद किए जा रहे हैं। लाल, मैरून, गुलाबी, हरे और रस्ट रंग के कपड़ों की मांग अधिक है। महिलाएं अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार परिधान सिलवा भी रही हैं।
कपड़े की दुकान पर साड़ी खरीदती महिलाएं संवाद- फोटो : bhadrawah news