फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जल निगम के अधूरे कार्यों पर कार्रवाई की मांग, सर्वे रिपोर्ट तैयार

Sun, 23 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक क्षेत्र में बनी पानी टंकियों का निरीक्षण करते सकिपा के लोग।  स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के कई गांवों में अधूरे निर्माण कार्य और जलापूर्ति की समस्या को लेकर समर्थ किसान पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की पहल पर जल निगम की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जल निगम कर्मी सूरज पटेल ने उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द सहित कई प्रभावित गांवों में शनिवार को अधूरी टंकियों और पाइपलाइन की स्थिति का जायजा लेकर सर्वे रिपोर्ट तैयार की। अजय सोनी ने बताया कि करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी जलापूर्ति शुरू न होने से ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें