death of woman in suspected condition
- फोटो : KAUSHAMBI
करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में ब्याही एक विवाहिता की बुधवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसकी मां ने नंद व नंदोई पर जहर देकर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। करारी इलाके के बंधुरी रसूलीपुर गांव की गीता देवी (28) का विवाह लक्ष्मणपुर निवासी नंदलाल से हुआ था। नंदलाल करीब दो वर्ष से सऊदी अरब में रह रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र के ही पिंडरा गांव में रहने वाला गीता का नंदोई तकरीबन डेढ़ साल से आए दिन गीता के घर आता-जाता था। गीता की मां जयकली का कहना है कि मंगलवार शाम नंद-नंदोई दोनों घर गए थे।
सुबह इन लोगों ने रीता से झगड़ा किया। इसके बाद जबर्दस्ती जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर पट्टीदार रीता को लेकर पास के निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में करारी कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उसी हिसाब से रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
death of woman in suspected condition- फोटो : KAUSHAMBI