फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गमजदा परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

काजू गांव निवासी राजीव उर्फ गुंडा रैदास मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। राजीव ने बताया कि शनिवार को पत्नी सोनी देवी (30) को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर आननफानन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल संचालक विशेष कुमार ने बताया कि प्रसूता की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया था। प्रयागराज मेंं ही प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
घटना के बाद परिजन अस्पताल से दोनों का शव लेकर लौटे और अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अगर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें