फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कुम्हारन का पुरवा गांव की मृतका कुशलता का फाइल फोटो
विज्ञापन
सरायअकिल के कुम्हारन का पुरवा मजरा बिरनेर गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
किशुनपुर अंबारी गांव निवासी भारत प्रजापति ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी कुशलता की शादी पांच महीने पहले कुम्हारन का पुरवा गांव निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। नीरज बाहर रहकर निजी नौकरी करता है। शादी के बाद कुशलता ससुराल में रह रही थी। वह गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक नागपंचमी के पर्व पर कुशलता मायके आई थी। त्योहार मनाने के बाद वह खुशी-खुशी ससुराल लौट गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कुशलता ने फोन पर उनसे बातचीत की। बातचीत पूरी भी नहीं हो पाई थी कि इसी दौरान उसकी सास ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद देर रात ससुराल के पड़ोसियों से सूचना मिली कि कुशलता की प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में मौत हो गई है।
बेटी की मौत की सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से मौत का कारण पूछा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई गई। शुक्रवार को उन्होंने सरायअकिल थाने में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने दहेज हत्या का भी आरोप लगाया है।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मायके वालों की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें