फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका

Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव की एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चर्चा रही कि विवाहिता ने जहर खाकर जान दी है। फिलहाल मायके वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बहादुर गांव की सरिता देवी( 31) की शादी करीब 12 साल पहले रसूलपुर सोनी गांव शिवलोचन के साथ हुई थी। सरिता के दो बेटे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सरिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गणेश सिंह कहना है विवाहिता के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। पंचनामा भरने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को दे दिया गया है। मामले में किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें