फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तंत्र-मंत्र के बहाने धर्म परिवर्तन कराने वाला कथित पास्टर गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबावां पश्चिम गांव में थी चंगाई सभा
विज्ञापन

- चौकीदार की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। तंत्र-मंत्र के बहाने धर्म परिर्वतन कराने वाले कथित पास्टर को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा है।
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि अंबावां पश्चिम गांव में चंगाई सभा की जानकारी मिल रही थी। पता चला कि यहां तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। गांव के गरीबों को चमत्कार के बहाने ठगा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना चौकीदार देवनारायण ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख चंगाई सभा में मौजूद लोग भाग निकले। आयोजक राजकुमार पकड़ा गया है। वह खुद को पास्टर बताया करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें