कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह नए संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात ये रही कि संक्रमण की जद में रहे 65 मरीज ठीक भी हो गए हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कोविड पीड़ित एक महिला का संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा था।
सोमवार को संक्रमित महिला की मौत हो गई। वहीं संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह इस दिन भी जिले भर में शिविर लगाकर 1351 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से छह लोग पॉजिटिव निकले हैं।
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इस बीच 65 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 219 हो गई है। इनमें से 171 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित 48 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।