पिपरी में करंट से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी इलाके के गांजा गांव में सोमवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वह कोटेदार की बहू थी। हादसा पंखा ठीक करते वक्त हुआ।
गांजा गांव की आशा देवी (40) पत्नी जितेंद्र कुमार कोटेदार दशरथ लाल यादव की बहू थी। उसके घर का पंखा (टेबल फैन) खराब हो गया था। सोमवार दोपहर वह इसे दुरुस्त कर रही थी। तभी पंखे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से आशा की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी परिजन निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशा का पति किसानी करता है।