फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी संग गंगा स्नान को गया युवक डूबा, कोहराम

विज्ञापन
death in ganga at the time of bathing - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
साथी संग गंगा स्नान को गया युवक डूबा, कोहराम
विज्ञापन

पुलिस ने मल्लाहों की मदद से जहंगीराबाद से शव किया बरामद
घर का एकलौता कमाने वाला था लवकुश
कड़ा। साथी के साथ गंगा स्थान करने अकबरपुर घाट गया युवक गहरे पानी में समा गया। साथी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की मदद से जहंगीराबाद गांव के समीप शव बरामद किया। मृतक घर का एकलौता कमाने वाला था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के गरई गांव निवासी लवकुश कश्यप (25) पुत्र हरिलाल शनिवार की सुबह अपने दोस्त रामलाल का पूरा सिराथू निवासी पप्पू के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था। दोनों युवक कड़ा के अकबरपुर घाट में स्नान कर रहे थे, तभी लवकुश पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गया। घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पप्पू ने घटना की सूचना लवकुश के परिजन व कड़ा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने ही लवकुश के परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। इंस्पेक्टर कड़ा अशोक कुमार ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से नदी में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू कराई। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद जहंगीराबाद गांव के समीप लवकुश का शव बरामद हुआ। लवकुश पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। लवकुश के पिता हरिलाल को करीब दस साल से टीबी है। इस वजह से वह कोई काम नहीं करते। लवकुश ही कमाकर परिवार का पेट पालता था। परिवार के दायित्व के कारण ही उसने अब तक शादी नहीं की थी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें