फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नहर में डूबने से माैत, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने पर किया हंगामा

Sat, 05 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पप्पू मंसूरी की फाइल फोटो
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर देवछार गांव में शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले पप्पू की नहर में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद उनका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो परिजन हंगामा करने लगे। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों की सहमति के बिना शव कब्जे में लिया। बाद में ग्रामीणों के दखल पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर देवछार निवासी पप्पू मंसूरी (55) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित नहर में उतराता मिला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर आई पत्नी-बेटे ने सहमति बिना शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया।
मृतक के बेटे मैसर व पत्नी अनीसा बेगम ने कहा कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इन दिनों मोहर्रम का पर्व चल रहा है।
ऐसे में पोस्टमार्टम के बिना शव सुपुर्द-ए-खाक करने की अनुमति मिलनी चाहिए थी। पुलिस की कार्यशैली से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। स्थानीय बुजुर्गों ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरायअकिल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मौके पर कोई था नहीं, इसलिए उचित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें