फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से पश्चिम शरीरा के मूकबधिर युवक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 10 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दीपक रैदास की फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर में बृहस्पतिवार रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मूकबधिर युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ट्रैक्टर पर भूसा लादकर जा रहे थे।
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धावड़ा गांव निवासी दीपक रैदास (19) के चाचा राॅकी कुमार ने बताया कि दीपक मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह गांव आया था। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव निवासी रविंद्र ठाकुर के साथ ट्रैक्टर पर भूसा लादकर फतेहपुर उनकी बहन के घर ले जा रहा था। गोराजू गांव निवासी मोतीलाल पुत्र मुन्नू सिंह (45) भी उनके साथ था।रात करीब 10 से 11 बजे के बीच फतेहपुर में एक अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के चाचा ने बताया कि रविंद्र के बेटे राज ने रात करीब 12 बजे घरवालों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें