फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : अवैध मिट्टी खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, खनन माफिया ने पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 10 Nov 2024 02:39 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव में खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। माफिया लगातार अवैध खनन करा रहे थे। शनिवार की रात में फोन के माध्यम से मंझनपुर तहसील के नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को जानकारी हुई कि खोजवापुर गांव में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अपने गार्ड के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली पर खड़े नायब तहसीलदार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध मिट्टी खनन रोकना नायब तहसीलदार को भारी पड़ गया है। शनिवार की देर रात 10 बजे नायब तहसीलदार को जानकारी हुई कि खोजवापुर गांव में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान माफियाओं ने हमला कर दिया जिससे उनके आंख और नाक में चोट लगी है। मेडिकल कॉलेज में नायब तहसीलदार का इलाज कराया गया है।

विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव में खनन माफिया द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। माफिया लगातार अवैध खनन करा रहे थे। शनिवार की रात में फोन के माध्यम से मंझनपुर तहसील के नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को जानकारी हुई कि खोजवापुर गांव में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अपने गार्ड के साथ मौके पर पहुंच गए।

नायब तहसीलदार ने जैसे ही अवैध खनन रोकने की बात कही वैसे ही मौके से रहे माफिया आग बबूला हो गए और नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद खनन माफिया मौके से भाग निकले। इसकी सूचना मिलते ही मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। नायब तहसीलदार के आंख और नाक में चोट लगी है। वहीं नायब तहसीलदार ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस ने माफियाओं की तलाश शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें