फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंडेर रहित कुएं में मिला युवक का शव

Tue, 09 Jul 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल कस्बा के नईम मियां का पूरा में संतोष कुमार की मौत पर रोते बिलखेते परिजन। स्रोत: सोशल म
विज्ञापन
चायल कस्बे के नईम मियां का पूरा मेंं रविवार रात एक व्यक्ति का मुंडेर रहित कुएं में शव मिला। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। हालांकि, पत्नी ने हादसे की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के नईम मियां का पूरा मोहल्ले की तारा देवी ने बताया कि रविवार रात उसका पति संतोष कुमार (42) बाग से नींबू लाने गया था। रास्ते में लघुशंका के लिए वह खेत की तरफ गया था, इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह मुंडेर रहित कुएं में गिर गया। रास्ते से गुजर रहे बुद्ध सिंह ने हादसा देखा तो शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से किसी तरह संतोष को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी तरफ चर्चा रही कि घटना स्थल के पास ही शृंगार का समान और कुछ कागजों से भरा एक बैग भी मिला है। ग्रामीणों में चर्चा है कि वहां पर कोई प्रेमी-जोड़ा मौजूद रहा होगा। उन्हें पकड़ने की जल्दबाजी में संतोष कुएं में गिर गया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना एक हादसा लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कुछ कहा जा सकता है।

चायल कस्बा के नईम मियां का पूरा में संतोष कुमार की मौत पर रोते बिलखेते परिजन। स्रोत: सोशल म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें