फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमालमऊ गांव में तालाब में मिला युवक का शव

Mon, 09 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके के जमालमऊ गांव स्थित तालाब से एक युवक का शव मिला। युवक शनिवार रात घर से शौच के लिए गया था। परिजनों का कहना है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


जमालमऊ निवासी संतलाल (28) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था।पत्नी सुलेखा देवी का कहना है कि शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे वह घर के पीछे स्थित तालाब की तरफ शौच के लिए गए थे। इस दौरान अचानक पैर फिसल जाने से संतलाल गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई। सूचना पुलिस को दी गई। परिजन और पुलिस की खोजबीन के बावजूद रात में कोई सुराग नहीं लगा।

इसी बीच रविवार सुबह साढ़े आठ बजे संतलाल का तालाब में उतराता हुआ शव दिखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। हादसे के बाद से पत्नी बच्चों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्या का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



काश... घर का शौचालय ठीक होता तो बच जाती संतलाल की जान

भरवारी। संतलाल की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। सबसे बड़ा मलाल यह था कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवा रही है, जिनके शौचालय खराब हैं उनकी मरम्मत कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर संतलाल को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से दूर रखा गया।संतलाल की पत्नी सुरखा के मुताबिक घर में एक शौचालय काफी पहले बना था। वह जर्जर है। पूरे परिवार के लोग घर के पीछे स्थित तालाब की ओर खुले में शौच के लिए जाते हैं। परिवार में उसके पति तीन भाई व मां साथ रहते हैं। करीब 20 लोगों के कुनबे को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इस बाबत जमालमऊ गांव की प्रधान राजकुमारी का कहना है कि संतलाल के घर का कुछ हिस्सा पक्का बना है। इसकी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा सका। शौचालय भी नहीं बनवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें