महेवाघाट कोतवाली के अढौली गांव निवासी अनिल कुमार (36) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसे लेकर घरवालों से कुछ विवाद हुआ। इसके बाद अनिल कमरे में चला गया।
पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो अनिल का शव फंदे से लटक रहा था। घटना देख पत्नी चीख पड़ी। शोरगुल सुन परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी बात पर कुछ विवाद हुआ था।