नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के मल्हीपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घरवालों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया।
मल्हीपुर गांव निवासी सुखलाल ने बताया कि बड़े बेटे चंद्रशेखर (30) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। चार साल पहले उसकी शादी भी उन्होंने कौशाम्बी इलाके के गढ़वा गांव की युवती से कर दी। लेकिन बेटे की मानसिक स्थिति देखकर बहू एक साल तक तो ससुराल में रही, लेकिन इसके बाद वह दोबारा कभी मायके से नहीं लौटी।