फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर रेलवे लाइन के करीब रविवार सुबह चंद्र प्रकाश मिश्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर परिजन व रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गहनता से घटना की छानबीन करने की मांग की।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के रघवापुर निवासी 30 वर्षीय चंद्र प्रकाश मिश्रा उर्फ गोलू शनिवार की शाम परिचित की शादी में शामिल होने की बात कहते हुए घर से निकले। मां मीरा मिश्रा ने बताया कि चंद्र प्रकाश दिवाली के दो दिन पहले गोवा से घर आए थे।
शनिवार को कोतवाली देहात के सराय सागर पूरे आचार्य निवासी सूरज मिश्रा का फोन आने पर वह घर से निकले। रात करीब नौ बजे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए कहा कि रविवार की सुबह वह घर आएंगे। भावलपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास रविवार की सुबह चंद्र प्रकाश का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची देल्हूपुर पुलिस छानबीन करते हुए शव की शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शव पर चोट के निशान दिखे। उसका मोबाइल भी दो टुकड़ों में कटा मिला। एक हिस्सा रेलवे ट्रैक के बीच में और दूसरा ट्रैक के नीचे स्थित झाड़ी में मिला। लोगों का कहना है कि दलित बस्ती में नगर कोतवाली से बरात आई थी। जिसमें मृतक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था। मां मीरा मिश्रा का कहना था कि वह शादी में शामिल होने गया था तो रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंच गया। उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया है।
विज्ञापन

रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि चंद्र प्रकाश वहां कैसे पहुंचा, इसकी छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें