फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां से मिलने आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 13 Sep 2023 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मां से मिलने आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के चमंधा गांव की घटना, परिजनों में कोहराम
फोटो नं-06 और 07
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के चमंधा गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों का कहना है कि मंगलवार रात शौच के लिए ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

केशव नगर (चमंधा) निवासी भुल्लन प्रसाद (40) शादी के बाद से सुसराल मंझनपुर कोतवाली के बारातफारीक में पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार को भुल्लन अपनी मां से मिलने चमंधा आया था। शाम को भरवारी में भंडारे का प्रसाद खाकर घर आकर दरवाजे पर ही सो गया। बुधवार की सुबह गांव के समीप से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। खबर फैलते ही परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतक के भाई बांकेलाल का कहना है कि भुल्लन रात में शौच के लिए निकला था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। हालांकि, घटना को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौच के लिए गया भुल्लन देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन क्यों नहीं की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौर्या का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भुल्लन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें