फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला छात्र का शव

Thu, 31 Oct 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के ननुहा का पूरा गांव में बृहस्पतिवार भोर एक छात्र का बस्ती से बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। छात्र ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इस बाबत परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

ननुहा का पूरा मजरा भेलखा निवासी सुरेश पाल का 15 वर्षीय बेटा आशीष कुमार पाल हाईस्कूल का छात्र था। पिता सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर बेटा आशीष खेतों की ओर शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद खेत की तरफ गए लोगों ने देखा तो वहां आम के पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव फंदे पर लटक रहा था।
खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन भी बदहवास हालत में पहुंच गए। सूचना के बाद आई कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, दीपावली के दिन हुई घटना से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें