फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में चोरी हुए गोवंश का खेत मे मिला शव

विज्ञापन
Dead body of a stolen bovine found in herds - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के कमालपुर गांव में चोरी हुए एक गोवंश का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पशुपालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के कमालपुर निवासी रामदेव प्रजापति उर्फ नत्थू पशुपालक है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम को उन्होंने अपने दुधारू गोवंश को घर के बरामदे में बांध दिया। रात में चोर गोवंश खोल ले गए। सुबह होने पर रामदेव गायब गोवंश की खोजबीन करने लगे। रामदेव गांव के चक्रेश मिश्रा के नलकूप के पास पहुंचे तो उन्हें गोवंश के अवशेष दिखाई दिए।
खेत और नींबू के बाग में जाने पर उनको उनके गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर चरवा संत शरण सिंह ने छानबीन की। तस्करों ने गोवंश का मांस निकाल कर बाकी बचे हिस्से को खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गोवंश के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से इलाके में तनाव है। इंस्पेक्टर चरवा का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें